Sitapur: संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ विस्फोट, धमाका होने से कस्बे में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur: सदरपुर सीतापुर थाना सदरपुर अंतर्गत ग्राम सदरपुर चौराहा पर बने पुत्तन पुत्र सिद्दीक के मकान में अचानक आज सुबह समय करीब 8:00 बजे जोरदार धमाका हुआ धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी घरो से निकलकर भागने लगे किसी को पता नही था कि यह धमाका किस चीज का है वंही इसकी जानकारी आग की तरह समूचे कस्बे में फैल गई। इसकी सूचना थाना सदरपुर पुलिस को दी गई थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पंहुच कर जांच पड़ताल करते नजर आए जिसके बाद देखने वालों का तांता लगने लगा बताते चले की पुत्तन पुत्र सिद्दीक के घर से अचानक हुए धमाके से पड़ोस के साबिर पुत्र हबीबुल्लाह की चार दुकाने नष्ट हुई तथा हिसामद्दीन पूर्व प्रधान के घर का एक हिस्सा छतिग्रस्त हो गया तथा गुफरान पुत्र गुलाम का घर ध्वस्त होने की खबर है। थाना अध्यक्ष अजय कुमार रावत ने बताया कि धमाका तो हुआ है मकान व दुकान भी ध्वस्त हुए है जांच की जा रही है जांच कर कार्यवाही की जाएगी

संवादाता- सन्तोष कुमार वर्मा

https://youtu.be/Rpp8cF8tICI?si=yGFSEsoOJeNtxj78

ये भी पढ़ें- https://sunilvermamediagroup.com/?p=56723

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें