Sonbhadra News: महाकुंभ में भगदड़ के बाद लोगों से अपील, 31 तक न जाएं प्रयागराज

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra News: महाकुंभ में भगदड़ के बाद जहां लोगों से, भारी भीड़ को देखते हुए 31 जनवरी तक प्रयागराज न आने की अपील की जा रही है। वहीं, वाहनों को जगह-जगह रोका जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही प्रयागराज (prayagraj ) जा रहे लोगों को रोकने का क्रम जारी रहा। इसके लिए, झारखंड, छत्तीसगढ़ बार्डर पर जहां पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं, पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रहे वाहनों को सीमा पर रोकने के साथ ही, लोगों से 31 जनवरी के बाद प्रयागराज जाने का अनुरोध किया जा रहा है। सीमा पर ही वाहनों को रोकने से जहां यूपी-झारखंड और यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने लगा है। वहीं, कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से, उन्हें भोजन उपलब्ध कराने की पहल की जाती रही।

बताते चलें कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या (MauniAmavasya )के स्नान के लिए उम़ड़ी अनुमान से अधिक भीड़ और भीड़ के बढ़ते दबाव के चलते बनी भगदड़ की स्थिति को देखते हुए जहां प्रयागराज से लगे जिलों को क्राइम मैनेजमेंट (भीड़ नियंत्रण) के लिए अलर्ट किया गया है। वहीं, प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में रोककर, 31 जनवरी के बाद प्रयागराज जाने का अनुरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोनभद्र में झारखंड और छत्तीसगढ़ की तरफ से श्रद्धालुओं को आ रहे वाहनों और श्रद्धालुओं को सीमा पर ही रोक दिया जा रहा है। महाकुंभ में भारी भीड़ का हवाला देते हुए लोगों से दो-तीन दिन बाद ही प्रयागराज के लिए आगे बढ़ने की अपील की जा रही है।

image 33

MahaKumbhMela2025 : सीमा पर वाहनों को रोकने का क्रम रहा जारी

जिले में बुधवार को विंढमगंज पुलिस यूपी-झारखंड सीमा पर और बभनी पुलिस यूपी-छत्तीसग़़ढ़ सीमा पर श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जाने वाले वाहनेां को रोकने में लगी रही। मध्यप्रदेश की सीमा से श्रद्धालुओं को लेकर प्रवेश करने वाले वाहनों पर भी पुलिस की ओर से सतर्क नजर रखी जाती रही और लोगों से दो दिन बाद ही प्रयागगराज जाने का अनुरोध किया जाता रहा। डीएम बीएन सिंह ने दोपहर में यूपी-छत्तीसग़ढ़ सीमा स्थित बभनी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डयूटी कर रहे लोगों को जरूरी निर्देश दिए। बता दें कि भारी वाहनों पर पहले ही 31 दिसंबर तक सोनभद्र में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। अब प्रयागराज में भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले वाहनों को भी रोका जा रहा है।

Mahakumbh Prayagraj: जंक्शन प्वाइंट पर भी रखी जाती रही सतर्क नजर

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के हिंदुआरी स्थित (सोनभद्र, मिर्जापुर-प्रयागराज व वाराणसी) जंक्शन प्वाइंट यानी हिंदुआरी तिराहे से हो रही वाहनों की आवाजाही पर खासी सतर्क नजर रखी जाती रही। एसपी अशोक कुमार मीणा ने जहां स्वयं जंक्शन प्वाइंट पर पहुंचकर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की। वहीं, पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया किया गया। अंतर्राज्यीय-अंतर्जनपदीय सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट करते हुए निर्देशित किया गया कि अंतर्राज्यीय सीमा पर किसी भी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि न होने पाए, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। सोनभद्र से महाकुंभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को रोककर, मौनी अमावस्या के दिन अत्यधिक भीड़ की स्थिति को देखते हुए उनसे 24 घंटे बाद प्रयागराज जाने का सुझाव/सलाह दिया जाता रहा।

https://youtu.be/AWUq3NX4Tb0?si=N4dlRC_cwzy1dC5s

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें