SP Rally in Kanpur : अखिलेश यादव बोले- बीजेपी के लोग ही हैं भू माफिया, 14 में आए हैं तो 24 में वापस भेजेंगे

SP Rally in Kanpur: अखिलेश यादव बोले- बीजेपी के लोग ही हैं भू माफिया, 14 में आए हैं तो 24 में वापस भेजेंगे
Facebook
X
WhatsApp

SP Rally in Kanpur : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कानपुर देहात के माती में आयोजित संविधान बचाओ, भागीदार पाओ पीडीए महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा।

SP Rally in Kanpur : अखिलेश यादव बोले- बीजेपी के लोग ही हैं भू माफिया

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग समाजवादियों पर आरोप लगाते हैं लेकिन मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि आज अगर पूरे प्रदेश में भू माफिया कोई है तो वो भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीनें कोई खरीद रहा है तो भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं। सपा नेता ने कानपुर के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यहीं पर एक बीजेपी नेता ने किसान से 6 करोड़ रुपए का चेक देकर जमीन लिखवा ली फिर किसान से कहा कि चेक में कुछ गड़बड़ी है वापस कर दो, उस चेक को वापस लिया और फाड़ दिया। आज भी उसका परिवार, उसकी दोनों बेटियां अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं।

Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav

SP Rally in Kanpur : 14 में आए हैं, उन्हें 24 में वापस भेज देंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने जनता को छला है। इन्होंने वोट मांगने के समय चना, गेहूं, नमक, तेल देने का लालच दिया और फिर उसे देना बंद कर दिया। सपा नेता ने कार्यकर्ताओं से संकल्प दिलाया कि जो 14 में आए हैं उन्हें 24 में वापस भेज देंगे।

Kanpur news: भाजपा नेता ही है प्रदेश के सबसे बड़े भू माफिया -अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने एकबार फिर अपने नए सियासी समीकरण पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग इसके खिलाफ हैं, हमें उन्हें इसकी ताकत का एहसास कराना है। पीडीए की लड़ाई अब महज नारे तक सीमित नहीं है, यह लड़ाई और आगे बढ़ेगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी आबादी है, उसको उतना अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए जातिगत जनगणना होना चाहिए।

कानपुर में संविधान बचाओ भागीदारी पाओ रैली में अखिलेश यादव

SP Rally in Kanpur : संविधान बचाओ रैली में बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने नोटबंदी के फैसले को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, बताओ यह कैसी सरकार है जिसने 2000 रुपए छापे और 2000 रुपए बंद कर दिए। याद कीजिए इन्होंने रुपए बंद किए थे और कहा था भ्रष्टाचार नहीं होगा आतंकवाद खत्म हो जाएगा। क्या बताओ भ्रष्टाचार खत्म हो गया? लूट खत्म हो गई? सबसे ज्यादा कोई लूट रहा है तो बीजेपी के लोग लूट रहे हैं।

https://youtu.be/w87ELU5f8VA?si=vmGL2XqtCI86CNKM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें