Chandauli: चंदौली में विशेष सचिव ने किया पुलिस लाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: विशेष सचिव गृह राकेश कुमार मालपाणी द्वारा भोजापुर में बन रहे निर्माणधीन पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भवन निर्माण में प्रयोग होने वाले मटेरियल का गुणवत्ता देखी। इसके साथ ही पुलिस लाईन निर्माण कार्य पूर्ण होने की टाइम लाइन की जानकारी लेते हुए समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। (Chandauli) बरसात में मिट्टी न पड़ने से कार्य प्रभावित होने कि संभावना को देखते हुए विशेष सचिव ने निर्देशित किया कि पहले नक्शे के आधार पर सड़क का निर्माण सूखे में करा लें जिससे बरसात में सड़क का अभाव में निर्माण कार्य बंद न हो। इसके साथ ही लाईन के दोनों किनारे पानी निकासी के लिए जो नाला है उसका पक्का बनवाने का दिशा निर्देश दिया
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, सीओ राजेश राय आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 04 19 at 10.37.42 AM

यह निरीक्षण सरकार की बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे पुलिस बल को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

रिपोर्ट- बालमुकुंद लाल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें