Hamirpur: सरिला में बोर्ड परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- जीतेन्द्र कुमार

Hamirpur: हमीरपुर के सरिला स्थित गांधी इंटर कॉलेज, सरिला में संचालित बोर्ड परीक्षा केंद्र का सोमवार को उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का गहन जायजा लिया और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

उपजिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। (Hamirpur) साथ ही कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

WhatsApp Image 2026 02 17 at 9.17.56 AM

Also Read –Barabanki: बाराबंकी में पुलिस परेड का निरीक्षण, फिटनेस और अनुशासन पर दिया गया जोर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और शौचालय व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। (Hamirpur) उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 02 17 at 9.17.57 AM

Also Read –Bhiwadi factory fire: भिवाड़ी हादसा: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

निरीक्षण के समय केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती पाई गई। प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी से परीक्षार्थियों व अभिभावकों में विश्वास का माहौल बना हुआ है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें