Chandauli: जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 26 शिक्षाकर्मी अनुपस्थित

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चन्दौली, शहाबगंज जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दौली के नेतृत्व में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ विकास खण्ड शहाबगंज के 19 परिषदीय विद्यालयों (प्रा0वि0 अरारी, सावलसोत, खझरा, इसरगोडवा, सरैया, मनकपड़ा, सैदूपुर, कलानी, इलिया प्रथम, इलिया द्वितीय, अरजी कला, अताय, नौडिहॉ, बडगॉवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खझरा, खरौझा और कम्पोजिट विद्यालय लटॉव, करनौल तियरा) का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 04 प्रधानाध्यापक, 10 सहायक अध्यापक, 09 शिक्षा मित्र एवं 03 अनुदेशक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित अध्यापकों/शिक्षा मित्रों/अनुदेशकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय अवरूद्ध करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

WhatsApp Image 2025 05 12 at 4.56.34 PM

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के द्वारा विद्यालय में नवीन नामांकन बढ़ाने, डी0बी0टी0 पेंडेन्सी खत्म करने, यू-डायस डाटा पूर्ण करने, एम0डी0एम0 गुणवत्ता व साफ-सफाई तथा छात्रों के निपुण बनाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अभिभावकों से भी बात-चीत की गयी। (Chandauli) ग्राम सभा ठेकहा में कुछ अध्यापकों की स्थिति यही है आना और सिग्नेचर करकर चले जाना इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार से भी किया गया कोई जवाबी कारवाही नहीं किया गया एम डी एम बच्चे 65 होते है हाजरी 135 140 147 तक दी जाती है.

WhatsApp Image 2025 05 12 at 4.56.35 PM

जिला प्रशासन ने इस प्रकार की गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। (Chandauli) यह निरीक्षण जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें