Union Budget 2026: क्या है बजट का पार्ट-B? जिसपर टिकी हैं आम आदमी की नजरें, Budget के फॉर्मेट में होगा बड़ा उलटफेर, जानें पूरी डिटेल

Facebook
X
WhatsApp

Union Budget 2026: आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करेंगी। अनुमान है कि 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाला यह बजट पिछले साढ़े सात दशकों से अपनाए जा रहे पारंपरिक फॉर्मेट से काफी अलग होगा। सामान्यतः बजट भाषण में पार्ट A पर ज्यादा जोर दिया जाता है, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय आंकड़े, डेटा और घोषणाएं शामिल होती हैं। वहीं, पार्ट B आमतौर पर संक्षिप्त नीतिगत बयानों और क्लोजिंग टिप्पणियों तक सीमित रहता है। (Union Budget 2026) लेकिन इस साल का बजट भाषण इस पैटर्न को बदल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्ट B का एक विस्तृत संस्करण पेश कर सकती हैं, जो उनके भाषण का मुख्य केंद्र होगा। नए पार्ट B में न केवल तात्कालिक वित्तीय प्राथमिकताओं पर ध्यान दिया जाएगा, बल्कि आने वाले कई सालों के लिए रणनीतिक उद्देश्यों की रूपरेखा भी पेश की जाएगी। इसका मकसद मौजूदा वित्तीय माहौल की जरूरतों और लगातार आर्थिक विकास की तैयारियों के बीच संतुलन बनाना है।

Also Read –Khalistani Flag in Golden Temple: पंजाब बॉर्डर बना PAK का नया अड्डा? स्वर्ण मंदिर में खालिस्तानी झंडे से मचा देश में हड़कंप! ISI का ‘K2 प्लान’ एक्टिव?

Union Budget 2026: इमीडिएट टैक्स प्रपोजल के अलावा क्या होगा नया

पार्ट B में केवल कर और टैक्स प्रपोजल तक ही सीमित नहीं रहेंगे। इसमें भारत के लिए स्ट्रेटेजिक रोड मैप पेश किया जाएगा, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति और ताकत को और मजबूत करना है। (Union Budget 2026) यह रोडमैप देश की लोकल ताकत, मौजूदा आर्थिक काबिलियत और भविष्य की विकास संभावनाओं को दर्शाएगा। साथ ही, यह आने वाले सालों में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार बनाए रखने के लिए जरूरी पॉलिसी दिशा भी स्पष्ट करेगा।

Also Read –Bangladesh Cricket: बांग्लादेश हुआ बाहर तो बिलबिला उठे शाहिद अफरीदी! भारत को लेकर उगला जहर, बोले- ICC बन गया है BCCI का गुलाम

लॉन्ग-टर्म पॉलिसी स्टेटमेंट का मकसद

यह बदलाव ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है। सरकार विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए बजट भाषण का इस्तेमाल कर लॉन्ग-टर्म पॉलिसी स्टेटमेंट देना चाहती है। (Union Budget 2026) इससे निवेशकों को यह संदेश जाएगा कि भारत स्थिर, मजबूती से आर्थिक विकास की राह पर है और लगातार ग्रोथ के लिए ठोस रणनीति तैयार है। गुरुवार को संसद में पेश किए गए इकोनॉमिक सर्वे में भी यही संकेत मिले कि सरकार स्थिरता, मैक्रोइकोनॉमिक मजबूती और निवेश के अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए मल्टी-प्रॉन्ग स्ट्रेटेजी अपनाएगी। इस बार का बजट इसलिए सिर्फ वित्तीय आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि भारत की भविष्य की दिशा और रणनीति पेश करने वाला एक नया ऐतिहासिक प्रेजेंटेशन बन सकता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें