UP Congress Protest : कांग्रेस महिला मोर्चा ने यूपी में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

UP Congress Protest : कांग्रेस महिला मोर्चा ने यूपी में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन
Facebook
X
WhatsApp

UP Congress Protest : उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाओं ने प्रदेश कार्यालय के बाहर शनिवार को जमकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने बैरीकेटिंग करके महिला समर्थकों को रोका तो कई महिलाएं बैरीकेटिंग पर चढ़ गईं और सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

UP Congress Protest : महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

कांग्रेस महिला मोर्चा का कहना है कि यूपी में लगातार महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है। वहीं सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है। आज सूबे में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, यहां तक की घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा देने में नाकाम रही है। प्रदेश में आए दिन बलात्कार, महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने रोजगार और महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल है। बढ़ती महंगाई से आमजन के लिए दो जुन की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।

UP Congress Protest

UP Congress Protest : जताया विरोध

प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने बैरीकेटिंग कर रोक लिया, इससे गुस्साईं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़क पर बैठक गईं और जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान पुलिस की उनसे नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन कर रही कांग्रेस महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में फले ही महिलाओं की सुरक्षा का दावा करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

1639417 whatsappimage2023 12 16at14010pm

आय दिन प्रदेश में कहीं न कहीं कोई न कोई महिला किसी न किसी तरह के उत्पीड़न का शिकार हो रही है। ये सरकार दावे चाहते जितनी करे पर सच्चाई इससे परे ही है। प्रदेश कार्याल पर सुबह से ही महिला मोर्चा की नेता और कार्यकर्ता जुटने लगे थे। उसके बाद उन्होंने यहां प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला शुरू किया तो पुलिस ने बैरीकेंटिंग करते हुए रोक दिया।

1639418 whatsappimage2023 12 16at14008pm

इसके बाद महिलाओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर की कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ता यहां एकत्र हुईं और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।

https://youtu.be/UnKofS1J_dc?si=RJN0c1YQsAgVLYKi

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें