UP News: देवी जागरण के दौरान लगाए ‘इस्लाम जिंदाबाद’, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, 6 लोग गिरफ्तार

UP News: देवी जागरण के दौरान लगाए 'इस्लाम जिंदाबाद', 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 6 लोग गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में देवी जागरण के दौरान पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक किशोरी को हिरासत में लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम प्रधान आशीष की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि 23 अक्टूबर को एक जागरण कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे 15 वर्ष की एक किशोरी योजनाबद्ध तरीके से मंच पर चढ़ गई और देवी-देवताओं की मूर्तियों की ओर काला कपड़ा फेंककर ‘इस्लाम जिंदाबाद’, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाने लगी। उसकी बहन साहिबा और तीन भाइयों ने उसका समर्थन किया। उसके पिता सुग्गन अली, उसकी मां सहाबुद्दीन निशा ने मोहम्मद शमी और मोहम्मद जाकिर अली के साथ मिलकर उसका समर्थन किया।

UP News: जागरण के दौरान एकत्रित लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची

शिकायतकर्ता ने कहा कि इस कृत्य से जागरण के दौरान एकत्रित लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। उन्होंने कहा कि जब उनसे ऐसे कृत्यों में लिप्त नहीं होने के लिए कहा गया, तो उन्होंने हिंदू समुदाय को गंभीर परिणाम भुगतने और दंगे की धमकी दी। आशीष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी (15), उसकी बहन साहिबा (18), अरमान (19) सहित तीन भाइयों, सुग्गन अली (48), सहाबुद्दीन निशा (42), मोहम्मद शमी (55) और मोहम्मद जाकिर अली (50) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153बी और 506 के तहत मामला दर्ज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (बस्ती) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो लड़कों (10 और 8 वर्ष) को छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि वहीं छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और घटना की जांच के लिए पुलिस के एक दल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में पीएसी की एक प्लाटून तैनात कर दी गई है। इस घटना पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर घटना है और इससे दोनों समुदायों के बीच तनाव पैदा हो सकता है।

https://youtu.be/3iV3sIz6s7g?si=wZBIhEYGlHjgKlxo

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें