UP News: सोनौली सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के लिए समस्या बनी चीन की भाषा, चीनी नागरिक की गिरफ्तार के बाद पूछताछ में हुई दिक्कत

Facebook
X
WhatsApp

UP News: भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर विदेशी भाषाओं के अनुवादक नहीं होने से सुरक्षा एजेंसियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही विदेशी नागरिक भी पूछताछ की दिक्कत झेल रहे हैं।

मंगलवार को पगडंडी रास्ते से नेपाल से भारत प्रवेश किए चीनी नागरिक पेंग मेनहुई मामले में एसएसबी व अन्य जांच एजेंसियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चीनी नागरिक चीनी भाषा में अपनी बात रख रहा था। वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अंग्रेजी, हिंदी व नेपाली भाषा का प्रयोग कर उससे पूछताछ के प्रयास में जुटी रहीं।
अंतत: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने गोरखपुर व वाराणसी से भाषाई अनुवादक बुलाया। (UP News) एसएसबी की तहरीर पर सोनौली पुलिस ने बिना वैध कागजात चीनी नागरिक के भारत प्रवेश का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। लेकिन नेपाल स्थित चीन दूतावास से भी जानकारी लेने में भारतीय जांच एजेंसियां जुटी हैं।

अन्य विदेशी घुसपैठ मामलों में भारतीय जांच एजेंसियों को पूछताछ में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन चीनी नागरिकों के मामले में भाषाई जानकारी न होने से अक्सर मामला पेंचीदा हो जाता है।

image 103

सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि एसएसबी कि तहरीर पर चीनी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में भाषाई दिक्कत सामने आई। अन्य जांच एजेंसियों के समन्वय से अनुवादक बुलाया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। एडिशन एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सरहद के पगडंडी रास्तों पर निगरानी व जांच के निर्देश दिए गए हैं।

UP News: अवैध रूप से भारत में प्रवेश करता चीनी नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा के डंडा हेड के पास से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के मामले में एसएसबी के 66वीं बटालियन के जवानों ने चीनी नागरिक पेंग मेनहुई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चीन का पासपोर्ट, चीनी व नेपाली मुद्रा बरामद हुआ है। लेकिन उसके पास से भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध कागजात नहीं मिले हैं।

image 104

मामले में सोनौली पुलिस ने एसएसबी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चीनी नागरिक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। (UP News) मंगलवार को एसएसबी के उप निरीक्षक जतिन सीमा स्तम्भ संख्या -519 के समीप गश्त कर रहे थे। इस दौरान सुबह लगभग 07.30 बजे एक व्यक्ति साइकिल से पगडंडी मार्ग होते हुए सोनौली की तरफ आते दिखाई दिया।

https://youtu.be/RyuLIW1TnPw?si=tRfsGNJ1k_xm3e7D

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें