UP News: उफ़ ये बेबसी! पीठ पर बाँध कर बहन के शव को ले जाने को मजबूर हुआ भाई, अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीर

UP News: उफ़ ये बेबसी! पीठ पर बाँध कर बहन के शव को ले जाने को मजबूर हुआ भाई, अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीर
Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधुना के सरकारी अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस अस्पताल से एक युवक को बहन का शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. ऐसे हालात में उसने शव को अपनी पीठ से बांधा और बाइक पर ही लेकर निकल गया.

जानकारी के मुताबिक औरैया के बिधुना में नवीन बस्ती के रहने वाले प्रबल प्रताप सिंह की बेटी अंजलि (20) मंगलवार की सुबह पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में रॉड लगाने का प्रयास किया था. इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गई थी. आनन फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1722086979574354400

UP News: इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने कह दिया कि यहां एंबुलेंस नहीं मिलती. कोई और उपाय ना देखकर अंजलि के भाई राहुल ने बाइक पर अपनी बहन का शव रखा और उसके ही दुपट्टे से अपनी पीठ से बांध लिया. इसके बाद पीछे अपनी छोटी बहन को बैठाया और घर की ओर चल पड़ा.

1

मौके पर मौजूद काफी संख्या में लोग इस घटना को देखकर हैरान रह गए. हर आदमी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को कोसता नजर आया. इन्हीं में से किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से कुछ तस्वीरें खींची और लोकल मीडिया को भेज दिया. बुधवार की सुबह जब संबंधित खबर और तस्वीरें प्रकाशित हुई तो उसकी कटिंग पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कुछ लिखा तो नहीं है, लेकिन इशारों इशारों में ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा पर सवालिया निशान लगा दिया है.

UP News: उप मुख्यमंत्री ने किया बचाव

इस मामले पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बचाव करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस अस्पताल में भी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इस घटना के बाद से लोगों में सरकार की चिकित्सा सेवाओं को लेकर आक्रोश है. लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं में सुधार किया जाए.

https://youtu.be/ouauIfIalFA?si=xdBAT2_K568vS1nE

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें