UP News: हमीरपुर में कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, गांव में फैली सनसनी

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – अखिलेश मिश्रा

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के पडुई गांव में एक पुराने कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित एक पुराने कुएं से तेज दुर्गंध आने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। (UP News) सूचना मिलते ही कुरारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुएं से शव को बाहर निकाला।

WhatsApp Image 2026 03 24 at 11.28.07 AM

Also Read –Shankaracharya News: टोको, रोको और फिर सीधा ठोको…, शंकराचार्य ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’; धर्म युद्ध की तैयारी?

शव की पहचान गांव निवासी रामकेश निषाद की 21 वर्षीय पुत्री सरस्वती के रूप में हुई है। (UP News) परिजनों के मुताबिक, सरस्वती 14 मार्च से घर से लापता थी और परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (UP News) घटना के बाद से गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है।

Also Read –Dhruv Rathee Youtube: ध्रुव राठी ने भगवान राम और माता सीता समेत पांडवों पर दी विवादित टिप्पणी कहा- खाते थे मांस, देखें

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवती की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें