UP News:केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने सीएम योगी से की अफसरों की शिकायत,नोटिस जारी

UP News:केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने सीएम योगी से की अफसरों की शिकायत,नोटिस जारी
Facebook
X
WhatsApp

UP News : उत्तरप्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने अपने क्षेत्र के अधिकारियों के बर्ताव से काफी नाराज हो गए हैं। उनकी नाराजगी की वजह यह है कि उनके क्षेत्र में सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों के न तो शिलान्यास और न ही उद्घाटन में उन्हें आमंत्रित किया जाता है। अपने कार्यकाल के आखिरी समय में गाजियाबाद एमपी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।

UP News : केंद्रीय मंत्री ने सीएम योगी से की अफसरों की शिकायत

अब खबर है कि मुख्यमंत्री दफ्तर ने इस पर तुरंत संज्ञान लेने के लिए गाजियाबाद के जिलाधिकारी से कहा है। जिसके बाद डीएम आरके सिंह ने शनिवार को अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया। जानकारी के मुताबिक, डीएम ने अधिकारियों से पूछा है कि वे सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन सहित ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद वीके सिंह को क्यों नहीं आमंत्रित कर रहे हैं।

image 99

सूत्रों के मुताबिक, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से यह भी पूछा है कि उद्घाटन के समय परियोजना कार्य पर लगे बोर्ड पर सांसद वीके सिंह का नाम क्यों अंकित नहीं है। अधिकारियों से सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

Union Minister VK Singh

UP News : प्रशासन में मचा हड़कंप

भाजपा सांसद ने सीएम योगी से इस संबंध में शिकायत कब की, इसका खुलासा सूत्रों ने नहीं किया है लेकिन उन्होंने अधिकारियों को जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के बारे में जरूर जानकारी दी। अधिकारियों ने इस बात का जिक्र होने की पुष्टि की है कि सांसद सिंह ने इस बारे में सीएम योगी से शिकायत की है। इस घटनाक्रम को लेकर गाजियबाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

image 95

UP News: दो बार से जीत रहे हैं केंद्रीय मंत्री सिंह

देश के पूर्व सेना प्रमुख रहे रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने अन्ना आंदोलन के साथ सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और साल 2014 में पहली बार गाजियाबाद सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे। मूलरूप से हरियाणा के भिवाणी जिले से आने वाले सिंह को उस समय देश में दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी। उन्होंन 5 लाख 67 हजार वोट से विजय हासिल की थी।

image 96

2019 में एकबार फिर उन्होंने 501,500 वोटों से जीत हासिल की और मोदी सरकार में मंत्री बने। सिंह फिलहल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हैं। गाजियाबाद सीट से बीजेपी की ओर से उनका तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरना कंफर्म माना जा रहा है।

image 97

चुनाव से ऐन पहले उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। सीएम योगी से की गई हालिया शिकायत को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

https://youtu.be/BXJIaYqgdNw?si=mRB7dBJl405aIUf6

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें