UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने के सवाल पर कहा कि किसी का जाना या न जाना निजी मामला है. उन्होंने कहा कि भगवान से बड़े मुख्यमंत्री नहीं हो सकते हैं. भगवान जिसे बुलाएंगे, वो अपने आप चला जाएगा.
अखिलेश यादव लखनऊ में पत्रकारों से बात कर रहे थे. (UP Politics) उन्होंने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा एक धार्मिक कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में किसी को भी जाना या न जाना निजी मामला है. इसमें किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता है.

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को एक राजनीतिक कार्यक्रम बना रही है. उन्होंने कहा कि सरकार इस कार्यक्रम में वीवीआईपी की लिस्ट बना रही है. यह सही नहीं है.
UP Politics
अखिलेश यादव ने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा एक धार्मिक कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम को सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर करना चाहिए. (UP Politics) अखिलेश यादव से कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर भी पूछा गया. उन्होंने कहा कि अलायंस की बात अच्छे माहौल में हो रही है. बहुत जल्द नतीजा सामने आयेगा.

आलोक कुमार के इस बयान पर कि अखिलेश यादव को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण डाक से भेजा जाएगा तो इस पर सपा नेता ने कहा कि हम भी डाक से जवाब भेज देंगे. (UP Politics) अखिलेश ने कहा कि “निवेश के जो सपने दिखाए कि उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ का निवेश आएगा, कितना निवेश पहुंचा है और उससे कितनी नौकरी, कितने लोगों को रोजगार मिला है ये सरकार के पास कोई डेटा नहीं है.”
सपा नेता ने कहा कि आज बिजली महंगी है, हमारे किसानों को अपना खेत बचाना पड़ रहा है तार लगाके, स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो चुकी हैं, अस्पतालों में इलाज नहीं है. सपा सरकार में जिन मेडिकल कॉलेजों को बनाया गया था वो भी आज नहीं चलाए जा रहे हैं. (UP Politics) बड़े पैमाने पर लूट भाजपा सरकार में हो रही है.









