UP Rains: यूपी में आफत की बारिश, आसमान से बरपा कहर, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, जानिये

Facebook
X
WhatsApp

UP Rains: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गयी. राहत आयुक्‍त ने शनिवार को जारी एक बयान में जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा की , ‘पिछले 24 घंटे में रामपुर में दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई , जबकि बलिया, महोबा और ललितपुर जिलों में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. वहीं सुल्तानपुर में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

कई जिलों में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

राज्य सिंचाई विभाग के अनुसार, बदायूं में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. (UP Rains) बुलंदशहर और फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है जबकि प्रयागराज में यमुना खतरे के निशान तक पहुंच गई है. मथुरा जिले में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान को पार कर गया है और नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रही. एक अधिकारी ने बताया कि मथुरा में खतरे के निशान को पार करने के बाद भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 1.02 सेमी सामान्य बारिश दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश के कुल 75 में से 32 जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने राज्य भर में अगले 48 घंटों में और बारिश की चेतावनी जारी की है.

बता दें की बाढ़ का कहर राजधानी दिल्ली के बाद यमुना के बाढ़ के कारण अब फरीदाबाद और पलवल में भी हालात बिगड़ने लगे हैं. पलवल में यमुना के पानी ने दर्जनभर से ज्यादा गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है. बाढ़ के कारण बिजली के दो फीडरों को बंद करना पड़ा है, जिससे 16 गांवों की बिजली गुल हो गई है. जिले में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसे देखते हुए प्रशासन गांवों को खाली कराने में लगा हुआ है.

https://youtu.be/OwtpcJXsBxc

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=52896

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें