UP Weather: अलर्ट! ‘मोंथा’ ने बदला यूपी का मौसमः पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, पारा गिरने से बढ़ी सिहरन

Facebook
X
WhatsApp

UP Weather: उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर दिखायी दे रहा है। बीते दो दिनों से आसमान में बादलों का घना पहरा है। मंगलवार से राजधानी समेत कई जिलों में बारिश भी हुई। राजधानी लखनऊ में बीती रात तेज बारिश हुई। इसके साथ ही हरदोई, बहराइच, आगरा, फतेहपुर, सीतापुर, इटावा समेत कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 अक्टूबर को यूपी के कई जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। (UP Weather) 29 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान व्रजपात होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, संतरविदासनगर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज और चित्रकूट में बारिश होने के आसार हैं।

Also Read –Bigg Boss 19 Nehal Chudasama: बिग बॉस 19 से बाहर आते ही नेहल चुडासमा के बदले सुर, तान्या-अमाल पर लगाया इल्जाम

UP Weather: आंध्र प्रदेश तट से टकराया चक्रवात मोंथा

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान मोंथा मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश तट से टकराया। (UP Weather) उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। उसके प्रभाव के चलते 29 से 31 अक्टूबर के बीच दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेगीं और हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

पूर्वांचल में भारी बारिश की संभावना

पूर्वांचल के जनपदों में 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं मिर्जापुर और वाराणसी मंडल के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसी बीच अरब सागर पर बने अवदाब से लेकर मध्य गुजरात और उत्तरी-पूर्वी राजस्थान पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य में बादल छाए हुए हैं। (UP Weather) मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में तेज उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Also Read –Satish Shah Wife Video: सतीश शाह की मौत से बुरी तरह टूट गईं उनकी पत्नी, चलना भी हुआ मुश्किल, देखें

दो नवंबर से साफ हो जाएगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है। लेकिन गुरूवार को पारा फिर से नीचे गिर जाएगा। मंगलवार को कई जिलों में तापमान 20 डिग्री से भी नीचे आ गया। अक्टूबर माह में कम तापमान कभी भी रिकॉर्ड नहीं हुआ। (UP Weather) राजधानी लखनऊ समेत यूपी के सभी जनपदों में एक नवंबर तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। दो नवंबर से बादल छट जाएंगे और मौसम साफ हो जाएगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर शुरू होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें