UP Weather Today: मौसम ने बदला रंग! UP में ‘गर्मी’ का अंत, 14 जून इन इलाकों में होगी राहत की बौछार

Facebook
X
WhatsApp

UP Weather Today: भारत में मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। 13 जून को पूरे देश में मौसम का मिजाज कई जगहों पर कुछ बदला-बदला नजर आया। कुछ इलाकों में न्यूनतम वर्षा हुई तो कहीं भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 जून को भी कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है। आइये बताते है आज यानी 14 जून को मौसम की स्थिति क्या रहने वाली है।

image 184

UP Weather Today: 13 जून को कैसा रहा मौसम?

बीते 13 जून को दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। विशेषकर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मानसून की सक्रियता के कारण मध्यम से भारी वर्षा हुई। (UP Weather Today) केरल के कोच्चि और त्रिवेंद्रम में 30 से 50 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भी हलकी-फुल्की से कुछ तेज वर्षा हुई, जिससे तापमान में कुछ गिरावट देखी गई।

Also Read –Ahmedabad Plane Crash: अब तक का सबसे भयानक विमान हादसा, ट्रंप ने दी मदद की पेशकश, ब्रिटिश नेताओं ने बताया विनाशकारी, दुनियाभर से भारत को मिल रहा समर्थन

उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने कहर बरसाया। (UP Weather Today) राजधानी दिल्ली में अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा रहा, जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के पास था। यूपी के आगरा, प्रयागराज और लखनऊ में तेज लू चली, जिससे आमजन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।

पूर्वी भारत में बंगाल और ओडिशा में थोड़े-थोड़े बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें देखने को मिलीं। उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे असम, मेघालय और मिजोरम में अच्छी वर्षा हुई।

image 185

14 जून का मौसम कैसा रहेगा?

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जून को भी दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान है। मुंबई और गोवा में भी वर्षा भारी बारिश की आशंका हैं, जिसके कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है। (UP Weather Today) उत्तर भारत में फ़िलहाल राहत का अनुमान नहीं हैं। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में लू चलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक जा सकता है।

Also Read –Lucknow News: आर्म्स एक्ट के मामले में लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा गोरखपुर का टॉप माफिया सुधीर सिंह, यूपी STF भी कर रही थी तलाश

पूरे देश में मौसम का अंदाज़ अलग-अलग बना हुआ है। जहां दक्षिण भारत में भारी वर्षा से राहत मिलेगी, तो वहीं उत्तर भारत में गर्मी और लू का संकट बना रहेगा। मौसम विभाग लोगों को सतर्कता बरतने और अलर्ट को ध्यान में रखते हुए कदम उठाने की सलाह दिया है। आने वाले कुछ दिनों में मानसून की प्रगति और तेज होगी, जिससे राहत की उम्मीद की जा सकती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें