Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी में 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग में मलबे से दबने के बाद फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन बाद सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। इस अभियान की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई और सुरंग से बाहर निकले मजदूरों से फोन पर बातचीत की।
8 से 15 दिसंबर तक राहुल गांधी का विदेश दौरा. #india24x7livetv #NewsUpdate #RahulGandhi pic.twitter.com/x5RRUfaBKC
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 29, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने मजदूरों से उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी हासिल की। उन्होंने मजदूरों के हौसले और जज्बे की भी तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी पर बाबा केदारनाथ की असीम कृपा रही और संकट के दिनों में अपने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया। आपके परिजनों ने भी हमारा और बचाव अभियान में लगी एजेंसियों का पूरा साथ दिया।
Uttarkashi Tunnel Rescue: हालचाल जानने के साथ बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री ने मजदूरों से कहा कि मुझे मजदूरों के बाहर सुरक्षित बाहर निकलने से इतनी खुशी मिली है जिसको मैं बयां नहीं कर सकता। कुछ भी बुरा हो जाता तो मन को संभाले रखना काफी मुश्किल हो जाता। यह बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ की असीम कृपा है कि हमारे सभी मजदूर भाई सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। प्रधानमंत्री ने मजदूरों से कहा कि इतने दिनों तक हिम्मत और हौसला बनाए रखना आसान काम नहीं है। आज के दिनों में रेलवे के डिब्बे में सफर करने वाले लोगों के बीच भी आपस में तू-तू-मैं-मैं हो जाती है। मजदूरों ने तो इतने लंबे समय तक सुरंग के भीतर एकजुटता और धैर्य बनाए रखा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे बचाव अभियान के दौरान मैं लगातार मुख्यमंत्री से श्रमिकों के बारे में जानकारी हासिल करता रहा। मैंने पीएमओ के लोगों को भी बचाव अभियान की निगरानी के लिए सुरंग स्थल पर भेजा था। इसके बावजूद चिंता कम नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के परिजनों का पुण्य भी इस बचाव अभियान में काम आया है।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बात की और सुरंग से निकालने के बाद श्रमिकों के स्वास्थ्य की देखभाल, घर छोड़ने व परिजनों आदि के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी श्रमिकों को सुरंग से निकालने के बाद सीधे चिन्यालीसौड़ स्थित अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर उनके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की जा रही है।

Uttarkashi Tunnel Rescue: देश में खुशी का माहौल
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिकों के परिजनों को भी फिलहाल चिन्यालीसौड़ ले जाया गया जहां से उनकी सुविधा के अनुसार राज्य सरकार मजदूरों को घर छोड़ने की पूरी व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही अभियान को कामयाबी मिली है।सुरंग से निकाले गए मजदूरों की सुरक्षित वापसी से पूरे देश में खुशी का माहौल है। पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने अभियान की कामयाबी पर खुशी जताई है।










