Varanasi News: उत्तर प्रदेश के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक आईआईटी की छात्रा के साथ हुए शर्मनाक मामले के बाद प्रदर्शनों ने काशी शहर में उच्च शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। बता दे किये घटना बुधवार की देर रात में हुई. परिसर में अपने दोस्त के साथ घूम रही आईआईटी की छात्रा के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की. छात्रा के कपड़े उतरवाए और छेड़खानी की. इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया. इस घटना की खबर जैसे ही परिसर में हुई, पूरे परिसर के छात्र इकट्ठा होकर धरने पर बैठ गए.
सीएम नीतीश गांधी मैदान पहुंचे, शिक्षक भर्ती के अपॉइंटमेंट लेटर्स बांटेंगे.. #india24x7livetv #NewsUpdate #NitishKumar pic.twitter.com/TXIN57yTO5
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 2, 2023
छात्रा ने इसकी शिकायत आईआईटी प्रॉक्टोरियल टीम के साथ लंका थाने की पुलिस से की है. छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आने से आईआईटी बीएचयू परिसर में हड़कंप मच गया. मामले को लेकर गुरुवार को हजारों की संख्या में छात्राओं के साथ छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. घटना को लेकर आईआईटी बीएचयू में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. वही प्रदर्शन कर रहे छात्र–छात्राओं ने आईआईटी प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाया है.
Varanasi News: छात्रा के साथ हुई छेड़खानी
आईआईटी बीएचयू में देर रात छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले में लंका थाने की पुलिस ने तीन अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है. छात्रा कि शिकायत के अनुसार वह अपने साथ छात्र के साथ देर रात अपने छात्रावास जा रही थी, तभी बाइक से पहुंचे तीन अज्ञात लोगो ने आईआईटी बीएचयू कैंपस में उन्हें पकड़ लिया और दोनो को अलग–अलग ले गए. छात्रा का आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाया.
छात्रा के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए. डरी सहमी छात्रा दौड़ते हुए नजदीकी प्रोफेसर के घर में चली गई. प्रोफेसर ने छात्रा को सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर सौंपा. बीती रात हुई घटना को लेकर आईआईटी बीएचयू कैंपस के छात्र–छात्राओं में आक्रोश का माहौल व्याप्त है. गुरुवार को हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर निकल घटना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.










