Agra Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आपने कभी दो पत्नियों को एक साथ करवा चौथ का व्रत रखते देखा है? आगरा के थाना एत्माद्दौला नगला बिहारी के रहने वाले रामबाबू निषाद की दो पत्नियों की कहानी ने चर्चा का माहौल बना रखा है। रामबाबू निषाद उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक छोटे से गांव नगला बिहारी के रहने वाले हैं। इनकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी शीला देवी आठ साल पहले सारे रीति रिवाज से शादी कर हर साल करवा चौथ का व्रत करती चली आ रही हैं। दूसरी पत्नी मन्नू देवी तीन माह पहले मोहब्बत में खाई गई कसमों को निभाते हुए मंदिर में शादी करके आई हैं।
Agra Karwa Chauth 2023: दोनों पत्नियों ने रखा व्रत
दोनों पत्नियों ने एक साथ मिलकर अपने पति रामबाबू निषाद के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और लम्बी उम्र के लिए कामना की। मन्नू देवी का कहना है कि हम दोनों ने एक दूसरे को अपनी बहन मान लिया है और आपस में खुशी-खुशी रहते हैं। शीला देवी ने भी कहा कि मुझे कोई एतराज नहीं है। हम आपस में बहन बनकर पारवारिक जीवन खुशी खुशी जियेंगे और एक मिशाल कायम करेंगे। उन्होंने कहा कि आजकल तो एक औरत अपने पति के साथ खुशी से नहीं रह सकती है, लेकिन हम दोनों बहनें अपने पति के साथ रहकर दुनिया को दिखा देंगे कि जिस जगह प्यार होता है वहां कोई झगड़ा नहीं होता।

रामबाबू निषाद का कहना है कि दोनों पत्नियां एक साथ रह रही हैं। दोनों पत्नियों की कोई ख्वाहिश नहीं है और कोई भी डिमांड नहीं है। शीला देवी के बच्चों को मन्नू देवी ने भी अपने बच्चे मान लिया है। सभी लोग हंसी-खुशी एक ही छत के नीचे अपना जीवन बिता रहे हैं। जैसे ही करवा चौथ का त्यौहार आया तो दोनों बहनों ने व्रत किया और एक साथ चन्द्रमा की पूजा की। इसे देखकर लोगों में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Agra Karwa Chauth 2023: दो पत्नियों की कहानी से क्या सीख
दो पत्नियों की कहानी से हमें कई सीख मिलती हैं। सबसे पहली सीख यह है कि प्यार और समर्पण से सब कुछ संभव है। दूसरी सीख यह है कि महिलाएं भी पुरुषों की तरह समान अधिकारों और सम्मान की हकदार हैं। तीसरी सीख यह है कि परिवार में प्यार और समझदारी से सब कुछ सुलझाया जा सकता है। इस कहानी से हमें यह भी पता चलता है कि आज भी हमारे समाज में ऐसे लोग हैं जो प्रेम और समर्पण की भावना को समझते हैं। ये लोग दिखाते हैं कि प्यार और समझदारी से सब कुछ संभव है।