Virat Kohli Birthday: विराट कोहली का 35वां जन्मदिन, ईडन गार्डन्स में मनाने की तैयारी

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली का 35वां जन्मदिन, ईडन गार्डन्स में मनाने की तैयारी
Facebook
X
WhatsApp

Virat Kohli Birthday: 5 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का जन्मदिन है. इसी दिन टीम इंडिया कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मौके को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है.

Virat Kohli Birthday: 70 हजार फैंस पहनेंगे विराट कोहली का मास्क

दरअसल, 5 नवंबर को तकरीबन 70 हजार फैंस स्टेडियम में विराट कोहली के मास्क में नजर आएंगे. (Virat Kohli Birthday) इसके अलावा स्पेशल केक काटा जाएगा. बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन विराट कोहली के बर्थडे को खास बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा, “हम चाहते हैं कि ईडन गार्डन्स में हर प्रशंसक विराट कोहली का मास्क पहने हुए आए. (Virat Kohli Birthday) हम 5 नवंबर को उनके जन्मदिन पर लगभग 70,000 कोहली मास्क वितरित करने की योजना बना रहे हैं.”

विराट कोहली के लिए खास तैयारी

विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केक काटा जाएगा. इसके अलावा 70 हजार दर्शक विराट का मास्क पहने होंगे. वहीं ईडन गार्डेन्स में लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा और साथ ही भारी तादाद में पटाखे फोड़े जाएंगे.

जैसा कि कोहली के बर्थडे पर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. ऐसे में भारतीय टीम अपने पूर्व कप्तान को जीत का तोहफा देना चाहेगी. टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. अब तक भारतीय टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं, रोहित शर्मा की टीम ने सभी मैचों में विपक्षी टीमों के हराया है.

2023 विश्व कप में आग उगल रहा है विराट कोहली का बल्ला

इस टूर्नामेंट में विराट कोहली का बल्ला आग ऊगल रहा है. विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में छठे नंबर पर हैं. अब तक विराट कोहली ने 6 मैचों में 88.50 की एवरेज से 354 रन बनाए हैं. बहरहाल, भारतीय फैंस को उम्मीद हैं कि विराट कोहली अपने बर्थडे के दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी पारी जरूर खेलेंगे.

विराट कोहली के जन्मदिन के मौके पर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की तैयारी काफी शानदार है. 70 हजार फैंस के विराट कोहली का मास्क पहनकर स्टेडियम में पहुंचने से माहौल काफी उत्साहपूर्ण होगा. इसके अलावा, केक काटने और लेजर शो के आयोजन से भी मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा. भारतीय टीम के लिए भी विराट कोहली का बर्थडे काफी खास है. टीम इंडिया चाहेगी कि अपने पूर्व कप्तान को जीत का तोहफा दे सके.

https://youtu.be/XebVxvFBHS0?si=4zsYx2_b5o2Amtw_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें