Visakhapatnam Accident: विशाखापत्तनम मंदिर में अक्षय तृतीया पर दीवार गिरने से 7 की मौत, कई लोग घायल

Visakhapatnam Accident
Facebook
X
WhatsApp

Visakhapatnam Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ श्री वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान मंदिर की एक दीवार ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सात लोगों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। (Visakhapatnam Accident) यह घटना देर रात करीब 2:30 बजे उस वक्त हुई जब मंदिर में अक्षय तृतीया के मौके पर चंदनोत्सव मनाया जा रहा था। मान्यता है कि इस दिन भगवान वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी अपने सच्चे स्वरूप में दर्शन देते हैं, इसी कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि मंदिर का करीब 20 फीट लंबा हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।

image 258

Visakhapatnam Accident: मौके पर चलाया गया रेस्क्यू

हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंदिर में भारी भीड़ थी और अचानक एक हिस्सा गिर गया। घटना की जांच की जा रही है और मंदिर की संरचना को लेकर भी विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। इस हादसे के बाद राज्य गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जहाँ उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को हर संभव मदद देने का ऐलान किया है।

image 259

मृतकों को 25 लाख का मुआवजा

देर रात मंदिर में हुए हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार गिरने की घटना में मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये और घायलों को 3 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें