Uttar Pradesh: लखनऊ में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, महिलाओं को सम्मानित किया गया

Uttar Pradesh: लखनऊ में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, महिलाओं को सम्मानित किया गया
Facebook
X
WhatsApp

Uttar Pradesh: लखनऊ, 26 अक्टूबर 2023: आज दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को लखनऊ महानगर पश्चिम विधानसभा द्वारा न्यू हैदरगंज द्वितीय वार्ड में डी बी एल मैरिज लान बुद्धेश्वर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री आदरणीया रजनी तिवारी जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया गीता शाक्य जी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आदरणीय आनंद द्रिवेदी जी, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी जी, लखनऊ पश्चिम विधानसभा के उपविजेता आदरणीय अंजनी कुमार श्रीवास्तव जी, सभी सम्मानित पार्षदगण, एवं बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh: कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि लखनऊ महानगर में महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। (Uttar Pradesh) उन्होंने महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा सिंह ने किया।

रिपोर्ट- अमरेन्द्र सिंह

https://youtu.be/dBT1SqTAm0Y?si=qsH-6oIPwP4GkiUg

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें