World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत फेवरेट के तौर पर उतर रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच खेलने के एक्सपीरियंस के साथ मैदान पर उतरने वाली है।
वर्ल्ड कप का खुमार पूरे देश पर चढ़ा हुआ है। देशभर के मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा अर्चना की गई है। (World Cup 2023) लोगों को भी मंदिरों में टीम की जीत के लिए पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया है। इस बीच भारतीय टीम का एक ऐसा प्रशंसक सामने आया है, जिसने टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना के लिए एक या दो नहीं, बल्कि 51 नारियलों को ऑनलाइन ऑर्डर किया है।
ठाणे के रहने वाले इस शख्स का नाम गोर्डन रामाश्रय है। (World Cup 2023) उन्होंने स्वीगी से 51 नारियलों का ऑर्डर किया था। मैच शुरू होने से पहले स्वीगी ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी थी।
World Cup 2023: सेमीफाइनल मैच में ऑर्डर की थीं 240 अगरबत्तियां
बता दें जिस शख्स ने नारियल ऑर्डर किए हैं, उसका एक्स अकाउंट @gordonramashray नाम से है. इस शख्स ने न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल मैच के दौरान 240 अगरबत्तियां ऑनलाइन ऑर्डर की थीं. उसने इसकी तस्वीर भी एक्स अकाउंट पर शेयर की थी.
रामाश्रय ने स्वीगी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए बताया कि वही वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने 51 नारियलों का ऑर्डर किया है। उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें देखा जा सकता है कि सामने मैच चल रहा है और टेबल पर कई सारे नारियल प्रार्थना के लिए रखे गए हैं।
रामाश्रय ने बताया कि वो भारतीय टीम के बहुत बड़े फैन हैं और वो चाहते हैं कि टीम इस बार वर्ल्ड कप जीत जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने नारियलों को शगुन के तौर पर ऑर्डर किया है और उम्मीद है कि उनकी प्रार्थनाएं सफल होंगी और टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत जाएगी।
रामाश्रय का यह कदम भारतीय टीम के लिए शुभ माना जा रहा है। टीम इंडिया के फैंस को उम्मीद है कि रामाश्रय की प्रार्थनाएं सफल होंगी और टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत जाएगी।










