अंबेडकरनगर : अयोध्या दीपोत्सव के लिए भेजेे मिट्टी के 4721 दीपक

Facebook
X
WhatsApp

अयोध्या जनपद से अलग होने के बाद भी अंबेडकरनगर सांस्कृतिक रूप से अपने को अयोध्या से अलग नहीं समझता,, तभी तो राम जी के स्वागत में अयोध्या में मनाए जा रहे भव्य दीपोत्सव में जनपद के प्रत्येक गांव से 5-5 माटी के दीपक बनाकर अयोध्या भेजे जा रहे हैं!
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा के आदेशानुसार डिप्टी कमिश्नर एन आर एल एम आरबी यादव ने ग्राम प्रधानों, ब्लॉक मिशन प्रबंधकों एवं सचिवों के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों से 5-5 माटी के दीपक विकासखंड मुख्यालय मंगवा मंगवाया तथा खंड विकास अधिकारियों से प्राप्त नौ विकास खंडों के 4721 माटी के दीपक मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा को सौंपा! मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा ने झंडी दिखाकर दीर्पकों को ले जाने वाली गाड़ी को अयोध्या के लिए विकास भवन से रवाना किया ।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद अंबेडकरनगर भी अयोध्या दीपोत्सव से पूर्ण रूप उस उत्साहित है।

इस भावना को व्यक्त करने के लिए सभी 902 ग्राम पंचायतों से माटी के दीपक प्राप्त किए गए तथा उन्हें दीपोत्सव में प्रज्जवलित करने के लिए अयोध्या भेजा जा रहा है। अंबेडकरनगर सांस्कृतिक एवं भावनात्मक रूप से अयोध्या से जुड़ा हुआ है। रवानगी के कार्यक्रम में सभी जिला प्रबंधक, जिला विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ,डिप्टी कमिश्नर आर बी यादव, समाज कल्याण अधिकारी ,जिला गन्ना अधिकारी जिला पंचायत अधिकारी तथा विकास भवन के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें