Lucknow Murder Case: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, अंबेडकर पार्क के पास चाकू से गोदकर युवक की हत्या !

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Murder Case: राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। चर्चित ट्रिपल मर्डर की खौफनाक घटना के बाद अब इसी इलाके में एक और शनिवार देर शाम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अम्बर चौकी के पास (अंबेडकर पार्क के बगल) फोन करके बुलाए गए 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है।

फोन करके बुलाया और फिर किया जानलेवा हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सआदतगंज निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान को किसी परिचित या अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके घर से बाहर बुलाया गया था। जैसे ही रेहान तयशुदा जगह पर पहुँचा, घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार कर दिए। इस गंभीर हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल रेहान सड़क पर अछूत हालत में गिर पड़ा।

इस पूरी घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी/मोबाइल वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक खून से सने कपड़ों में भागता हुआ दिखाई दे रहा है, और रेहान सड़क पर गिरता हुआ नजर आ रहा है। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा और दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और उच्च अधिकारी मौके पर पहुँच गए और मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है।

कुछ ही दिन पहले हुआ था चर्चित ट्रिपल मर्डर

यह वारदात उसी सआदतगंज थाना क्षेत्र में हुई है, जहाँ कुछ ही दिन पहले नौबस्ता इलाके में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर (तिहरे हत्याकांड) ने पूरी राजधानी को दहला दिया था। उस पुरानी घटना में पार्किंग और चबूतरे के विवाद को लेकर पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी ऋषभ शुक्ला पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। अब एक बार फिर चाकूबाजी की इस खौफनाक वारदात के सामने आने से इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

संवाददाता- निखिल रस्तोगी, लखनऊ

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें