अम्बेडकरनगर: विधानसभा चुनाव में पेड न्यूज पर नजर रखेगी एमसीएमसी

Facebook
X
WhatsApp

अम्बेडकरनगर:  विधानसभा के सामान्य निर्वाचन 2022 में पेड न्यूज पर नजर मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण कमेटी रखेगी। कमेटी पेड न्यूज के मापदंडों का निर्धारण करेगी। इसके दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देश पर मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति का गठन करने करने कवायद हो रही है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की ओर से कमेटी के गठन का निर्देश जिला कोर कमेटी के बैठक में दिया गया है। इसके चलते उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कन्नौजिया ने एमसीएमसी के सदस्य सचिव जिला सूचना अधिकारी से वांछित सूचना मांगी है। मीडिया प्रमाणन और अनुरक्षण समिति उप जिला निर्वाचन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अगुवाई में गठित होगी।

रिपोर्ट : अंजलि गोस्वामी 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें