अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से हुआ निधन, कोरोना से हार गयी जंग, अस्पताल में तोड़ा दम

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड में अपनी जादुई आवाज़ से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत आज बेहद गमगीन हैं. अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है. वह कोरोना पॉजिटिव थी. कोरोना की वजह से उनके सेहत लगातार खराब हो रही थी, जिसकी बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

6 मई को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने सिंगर की मां के लिए ब्लड डोनर की मांग की थी, जिसके बाद सामने आया था कि सिंगर अरिजीत सिंह की मां बीमार हैं. सिंगर की मां के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (20 मई) की सुबह अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी.  लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके.

आपको बता दें कि बीते दिनों ‘दिल बेचारा’ फेम एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि गायक अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें A- ब्‍लड की जरूरत है.
अपने गानों से लोगों को प्यार का दर्द समझाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है. रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से लाइम लाइट में आने वाले सिंगर अरिजीत सिंह को पहचान फिल्म ‘आशिकी 2’ के गाने से मिली. इसके बाद इन्होंने पलटकर पीछे नहीं देखा। ए दिल मुश्किल, कबीरा, सुनो ना संगमरमर, मस्त मगन, हमदर्द जैसे गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरिजीत सिंह नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें