Raebareli News: लालगंज में दबंगों का आतंक! युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, सिर में आए 11 टांके, हाथ भी टूटा !

Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News: रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में दबंगों के हमले का एक मामला सामने आया है। यहां ग्राम पूरे लच्हीवा में एक युवक पर कथित रूप से लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण 11 टांके लगाने पड़े, जबकि हाथ भी टूट गया।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक का उपचार कराया गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार दबंगई दिखा रहे हैं। आरोप है कि आरोपी उसके घर पर चढ़कर पहुंचे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है और उसे अपनी जान-माल की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

WhatsApp Image 2026 11 19 at 4.25.41 PM

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली से गुहार लगाई है। उसने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी यदि गिरफ्तारी नहीं हुई है, तो इसके पीछे क्या वजह है? फिलहाल पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

जिला- रायबरेली
ब्यूरो चीफ- राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें