Barabanki Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा,एंबुलेंस ने खड़ी पिकअप में मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत !

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह (21 नवंबर 20260)को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबेहा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 53.3 के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026 11 21 at 10.44.09 AM 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर की एंबुलेंस संख्या RJ 14 PF 8529 ने पिकअप वाहन संख्या UP 78 JT 6480 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पांचों लोगों को मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026 11 21 at 10.44.08 AM

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

संवाददाता- मनोज कुमार, बाराबंकी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें