आगरा : डॉ. उमाकांत गुप्ता को बदमाशों ने कर लिया था किडनैप, पुलिस ने किडनैप से छुड़वाया

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से लापता हुए ट्रांस यमुना कालौनी निवासी वरिष्ठ डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को बदमाशों ने किडनैप कर लिया था. उन्हें किडनैप करने के बाद बदमाशों ने राजस्थान के चंबल के बीहड़ में रखा था. यूपी और राजस्थान की संयुक्त टीम ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया है. उनके सकुशल बरामद हो जाने के बाद परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है.

यमुना कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का एत्माद्दौला में हाईवे पर विद्या नर्सिंग होम है. मंगलवार रात को वह राउंड पर गए हुए थे. आमतौर पर वो 10:00 बजे रात में घर लौट जाते थे लेकिन जब 11:00 तक नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता हुई. अस्पताल में पता किया गया तो जानकारी मिली कि वह जा चुके हैं. इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने लोकेशन उनकी लास्ट लोकेशन सैया चित्र मिली थी. क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. जबकि परिवार के लोग अपहरण की आशंका जता रहे हैं.

इसके बाद पुलिस ने राजस्थान की पुलिस से भी संपर्क किया है ताकि जो जरूरी कदम हो सके वह उठाए. डॉ. उमाकांत की प​त्नी भी डॉक्टर हैं और वह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. पत्नी ने बताया कि डॉ. उमाकांत कभी भी सैंया क्षेत्र की ओर नहीं जाते थे. उनकी लोकेशन वहां मिलने से परिवार के लोग बहुत ही खौफज़दा हैं. इसके बाद आगरा के एसपी सिटी रोहनपी बोत्रे के नेतृत्व में कई टीमें लगाईं गई थीं. आगरा और धौलपुर की स्पेशल टास्क फोर्स ने बदमाशों के चंगुल से उमाकांत गुप्ता को छुड़ा लिया. पुलिस गाड़ी ले जाते समय धौलपुर में एक बदमाश को पकड़ा था, उसके चलते सफलता मिली

रिपोर्ट – संदीप सिंह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें