आजमगढ़ और रामपुर में BJP की जीत से खुश हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू, कही ये बड़ी बात

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित और समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है. भाजपा की इस जीत से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव काफी खुश नजर आ रही हैं. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने ट्वीट कर कहा कि रामपुर एवं आजमगढ़ लोकसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई. उन्होंने आगे कहा कि जय भाजपा…तय भाजपा…विजयी भाजपा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गयी थी. भाजपा में शामिल होने के बाद से ही वह लगातार विपक्षी पार्टियों पर हमलावर नजर आती है।
इससे पहले भाजपा में शामिल होने के समय उन्होंने कहा था कि वह राष्ट्र की सेवा के लिए पार्टी में शामिल हो रही हैं. वहीं रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की दूरी को हार की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।

आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव सांसद चुने गए थे. वह 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक का चुनाव जीत गए और उन्होंने इसके बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और यूपी की सियासत में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली. इसके साथ ही रामपुर से लोकसभा चुनाव जीतने वाले आजम खान ने भी विधायक बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी. फिलहाल दोनों ही नेताओं ने लोकसभा सीटों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को उतारकर ताकत लगाई, लेकिन वह चुनाव हार गए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें