ईशा अंबानी की रिलायंस रिटेल में होगी ताजपोशी, आज हो सकती है घोषणा

Facebook
X
WhatsApp

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार एक मुकेश अंबानी फिलहाल अपने सक्सेशन प्लान पर काम कर रहे हैं। बेटे आकाश को रिलायंस जियो की कमान सौंपने के बाद अब बेटी ईशा की ताजपोशी की तैयारी चल रही है। खबरों के मुताबिक, ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल का चेयरपर्सन जल्द ही बनाया जा सकता है। वह रिटेल बिजनेस का कामकाज देखेंगी। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है। आपको बता दें कि 27 जून को ही जियो की बोर्ड मीटिंग में आकाश अंबानी को जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के बोर्ड ने चेयरमैन नियुक्त किया था।

जल्द हो सकती है घोषणा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ईशा अंबानी के चेयरपर्सन बनने की घोषणा बुधवार को की जा सकती है। ईशा अंबानी फिलहाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक हैं। ईशा ने येल और स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। साल 2015 में वह फैमिली बिजनेस में शामिल हुई थीं। वह जियो प्लेटफॉर्म्स, जियो लिमिटेड के बोर्ड में भी शामिल हैं। उनकी शादी दिसंबर 2018 में कारोबारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।

भारत में है कंपनी का 900 अरब डॉलर का कारोबार
आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों जिनमें सबसे अहम रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो इंफोकॉम हैं, में अपने सक्सेशन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने रिलायंस जियो इंफोकॉम की जिम्मेदारी 27 जून को आकाश अंबानी को सौंप दी है। अब वे रिलायंस रिटेल में अहम बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि रिलायंस रिटेल का भारत में रिटेल मार्केट करीब 900 अरब डॉलर (लगभग 70 लाख करोड़ रुपए) का है। साल 2024 तक इसके 1.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 100 लाख करोड़ रुपए) होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें