दिनांक 13-10-2021 को ग्राम- दुर्वासा का पूरा विकासखंड- नरायनपुर विधानसभा- मड़िहान जिला मिर्जापुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया,जिसमें मड़िहान के विधायक एवं माननीय मंत्री श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री जी उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि मेन रोड से गांव तक आने के लिए पक्की सड़क नहीं है, जिसको बनवाया जाए,एवं गांव में प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है, जिससे बच्चों को शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है, जिस पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि इन सभी कामों की स्वीकृति 2022 विधानसभा चुनाव के पहले मिल जाएगी, और कार्य भी शुरू हो जाएंगे, माननीय मंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार बिजली के क्षेत्र में सड़क के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रही है,माननीय मोदी जी एवं माननीय योगी जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है विधानसभा मड़िहान की सभी सड़के टेंडर प्रक्रिया में ले लिए गए है फिर भी जहां कहीं भी सड़क बनने से छूटे है,उनको कार्ययोजना में लेकर कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री अमित पांडेय जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री बैजनाथ प्रजापति जी एवं महामंत्री श्री अनूप जायसवाल जी एवं श्री अरुण सिंह जी एवं श्री सिद्धनाथ गुप्ता जी एवं श्री आलोक सिंह जी एवं श्री शिवबालक सिंह जी एवं श्री मन्नूबाबा जी एवं श्री वीरेंद्र केसरी जी एवं श्री आशीष द्विवेदी जी एवं श्री गुड्डू सिंह जी एवं श्री राजेश गुप्ता जी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।









