Lucknow Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा को दी जाती थी दर्दनाक सजा, बहन के सामने किया जाता था बेइज्जत, लिपस्टिक से बनाते थे निशान !

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या से पहले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसे अपमानित करने के लिए कई तरह की हरकतें की जाती थीं।

बहन के सामने किया जाता था अपमानित

पुलिस पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक, शिवा शर्मा को मानसिक रूप से तोड़ने के लिए उसके साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार किया जाता था। आरोप है कि उसकी बहन के सामने ही उसके कपड़े उतरवाए जाते थे और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लिपस्टिक से निशान बनाए जाते थे।

इतना ही नहीं, उसे अपनी बहन और अन्य सहयोगियों के सामने जबरन डांस करने के लिए भी मजबूर किया जाता था। पुलिस के अनुसार, इन हरकतों का मकसद शिवा को मानसिक रूप से कमजोर करना और उसका मनोबल तोड़ना था।

कैफे में बैठकर अमीर युवकों को बनाती थी निशाना

जांच में यह बात भी सामने आई है कि मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कथित तौर पर रसूख और रुतबे का इस्तेमाल कर अमीर परिवारों के युवकों को निशाना बनाती थी। बताया जा रहा है कि वह विभूतिखंड इलाके के एक चर्चित कैफे में बैठकर ऐसे युवकों से संपर्क करती थी।

पुलिस के मुताबिक, शिवा शर्मा भी इसी कथित गिरोह के संपर्क में आया था। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोप है कि उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए गए थे, जिनका इस्तेमाल उसे दबाव में रखने के लिए किया जाता था।

13 नवंबर तक बढ़ी आरोपियों की न्यायिक हिरासत

इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश की न्यायिक हिरासत अदालत ने 13 नवंबर तक बढ़ा दी है।

वहीं, पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच एजेंसियां हत्या के पीछे की पूरी साजिश, ब्लैकमेलिंग और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

फिलहाल शिवा शर्मा हत्याकांड में सामने आ रहे खुलासों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें