Ujjwala Yojana: दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा, 1.89 करोड़ परिवारों को मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर !

Facebook
X
WhatsApp

Ujjwala Yojana : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं। प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर (Free LPG Cylinder) उपलब्ध कराने के लिए सरकार करीब 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी करेगी। मुख्यमंत्री इस धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। सरकार के इस फैसले से त्योहार के दौरान गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रसोई गैस की कीमत का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

दरअसल, योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को होली और दिवाली पर दो मुफ्त एलपीजी रिफिल (LPG Refill) देने की व्यवस्था जारी रखने का फैसला किया है। इसके लिए कुल 2,142.78 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। योजना के तहत पहली रिफिल दिवाली के आसपास अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच और दूसरी रिफिल होली के आसपास जनवरी से मार्च 2027 के बीच उपलब्ध कराई जाएगी।

आधार से लिंक बैंक खाते में आएगी सब्सिडी

योजना का लाभ लेने के लिए उज्ज्वला लाभार्थियों को पहले अपने गैस कनेक्शन पर सिलेंडर की रिफिल बुक करानी होगी। इसके बाद सिलेंडर की डिलीवरी और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने पर सब्सिडी की रकम सीधे उनके आधार प्रमाणित बैंक खातों (Aadhaar Linked Bank Account) में भेजी जाएगी। इससे सिलेंडर खरीदने में खर्च की गई राशि की भरपाई हो सकेगी।

हालांकि, इस सुविधा का लाभ उन्हीं पात्र परिवारों को मिलेगा, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी है। ऐसे में लाभार्थियों को अपने बैंक खाते और गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी अपडेट रखनी होगी।

लोकभवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार आज शाम 4 बजे ( 3 नवंबर 2026) लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय और राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से त्योहार के समय गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और महिलाओं को रसोई के खर्च में मदद मिलेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें