ऑटो शेयरों में खरीदारी के दम पर शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद,

Facebook
X
WhatsApp

यूरोपीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच ऑटो, आईटी, ऊर्जा और एफएमसीजी शेयरों में तेजी के बाद सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 85 अंक चढ़ा। 30 शेयरों वाला सूचकांक 85.88 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 61,308.91 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 52.35 अंक या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 18,308.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद एमएंडएम, मारुति, टाटा स्टील, टीसीएस, एलएंडटी, एसबीआई और एचयूएल का स्थान रहा। दूसरी ओर, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और सन फार्मा गिरावट के साथ बंद हुए।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 74.24 (अनंतिम) पर बंद हुआ। शंघाई और टोक्यो में शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि हांगकांग और सियोल लाल निशान में बंद हुए। यूरोप के स्टॉक एक्सचेंज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत फिसलकर 85.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को 1,598.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें