कश्मीर: अब आतंकियों ने बैंक मैनेजर को बनाया निशाना, कुलगाम में बैंक में घुसकर मारी गोली

Facebook
X
WhatsApp

जम्मू कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। एक बार फिर से आतंकियों ने आम व्यक्ति को निशाना बनाया है। खबर कुलगाम की है, जहां एक बैंक मैनेजर की आतंकियों ने बैंक में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। बैंक मैनेजर हिंदू थे और वे राजस्थान के रहने वाले थे। बैंक मैनेजर का नाम विजय कुमार है। आपको बता दें कि इससे पहले भी आतंकियों ने हिंदुओं का पर निशाना बनाया है। मंगलवार को एक स्कूल में घुसकर महिला शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले कश्मीरी पंडित राहुल भट के आतंकियों ने हत्या कर देखें।

आपको बता दे की यह बात भी सच है कि आतंकियों को भी मार गिराया जा रहा है। लेकिन कहीं ना कहीं कश्मीर में बढ़ती टारगेट किलिंग लगातार चिंता की सबब बनी हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आतंकवादियों द्वारा घाटी में लक्षित हत्याओं को अंजाम दिएजाने के बीच 15 दिन से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी बैठक होगी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।

वहीं, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने घाटी में अल्पसंख्यकों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बुधवार को स्थापित किया जो उनकी शिकायतों को सुनेगा और उन्हें हल करेगा। प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया, “घाटी में अल्पसंख्यकों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए, कश्मीर में अल्पसंख्यकों से संबंधित शिकायतों को देखने और हल करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में एक समर्पित प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।” उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्य ईमेल ‘जेके. मानॉरिटीसेल एट जीमेल. कॉम’ पर लिखित शिकायत भेज सकते हैं या 0194-2506111 और 0194-2506112 पर सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक नामित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें