केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटा दी है। सरकार द्वारा रोट हटाए जाने के बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी स बढ़कर 28 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए मंहगाई भत्ते पर लगी रोक को आज हटा लिया। सूत्रों की माने तो केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते से रोक हटाने और इसे पुन: बहाल करने का फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया, जिसका लाभ करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा।
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लंबे इंतजार को अब खत्म कर दिया है। सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते पर से रोक हटाते हु इसे बहाल करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ते की तीन किश्तों को मिलाकर 11% महंगाई भत्ता बढ़ाने का भी फैसला किया है। आपको बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी DA मिलता है। वहीं इन तीनों किश्तों के भुगतान के साथ ही कर्मचारियों का DA बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा।









