क्या वाकई शानदार है रंग बदलने वाला यह स्मार्टफोन?

Facebook
X
WhatsApp

वीवो की Vivo V23 5G सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। Vivo V23 5G सीरीज के तहत भारतीय बाजार में Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Vivo V23 Pro 5G भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसके रंग रौशनी के हिसाब से अपने आप बदलते हैं। Vivo V23 5G सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। फोन की एक और खासियत यह है कि इसमें डुअल फ्लैश लाइट के साथ डु्अल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo V23 Pro 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 43,990 रुपये है। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कैसा है वीवो का यह नया स्मार्टफोन?Vivo V23 Pro को पहली बार हाथ में लेकर ही आपको इसकी डिजाइन का अंदाजा लग जाएगा। वीवो का यह फोन वीवो वी21 सीरीज जैसा ही है लेकिन इसकी चौड़ाई कॉम्पैक्ट है। यह फोन 7.36mm पतला है और इसका वजन 171 ग्राम है। ऐसे में इसे एक हेवी फोन नहीं कहा जाएगा। आजकल बाजार में मौजूद अधिकतर फोन का वजन कम-से-कम 190 ग्राम है। फ्रेम में कर्व्ड ग्लास दिए गए हैं। Vivo V23 Pro का  रियर पैनल आकर्षक है। रियर पैनल की बनवाट ही इसे एक बेहतरीन स्लिम फोन बनाती है।फोन को स्टारडस्ट ब्लैक और सनशाइन गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा। बैक पैनल ग्लास का है और मैटे टेक्स्चर के साथ आता है। फ्रेम प्लास्टिक के ही हैं। रियर कैमरे के साथ थोड़ी सी एक्स्ट्रा जगह को कैप्चर किया गया है जिसकी जरूरत शायद नहीं थीफ्रंट में छोटे से नॉच में दो लेंस हैं जिनके लिए कोई पंचहोल नहीं है यानी ये कैमरे डिस्प्ले के अंदर ही हैं। बैक पैनल पर कंपनी ने Fluorite AG ग्लास का इस्तेमाल किया है। नॉच की डिजाइन आईफोन Vivo V23 Pro 5G में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2376×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है, जबकि बाजार में मौजूद अधिकतर फोन 120Hz के साथ आते हैं। डिस्प्ले की स्टाइल 3डी कर्व्ड है। कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे बड़ी समस्या स्क्रीन गार्ड को लेकर होती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है और इसके साथ widevine L1 का भी सपोर्ट है।1कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, 5जी, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, टाईप-सी पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें 4300mAh की बैटरी है जो कि 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर फोन के साथ बॉक्स में ही मिलेगा। फोन की बैटरी एक घंटे से कम समय में चार्ज हो जाती है। फोन को वजन 171 ग्राम है।3 सीरीज जैसी बनाई गई है। तो कुल मिलाकर कहें तो Vivo V23 Pro 5G इस साल का एक शानदार लुक वाला स्मार्टफोन है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें