खाते में एक साथ आ गई 286 महीने की सैलरी, लौटाने को कहा ताे कर्मी ने किया ये

Facebook
X
WhatsApp

कल्पना कीजिए आज वेतन की तारीख है, आप बेसब्री से अपनी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं और उसी समय आपके खाते में एक नहीं, दो नहीं पूरे 286 महीने की तनख्वाह एक साथ आ जाये तो आप क्या करेंगे? खैर, ऐसा आपके साथ होगा या नहीं यह तो आपकी किस्मत पर निर्भर करता है, पर चिली के एक जनाब के साथ ठीक ऐसा ही हुआ है। खबरों के मुताबिक चिली की एक कंपनी के एक कर्मचारी के खाते में पिछले महीने गलती से एक साथ 286 महीने की सैलरी क्रेडिट कर दी गई।

उससे भी मजेदार बात यह है कि जब उस कर्मचारी से पैसे लौटाने को कहा गया तो उसने कंपनी से वादा किया कि वह जल्द पैसे लौटा देगा, पर मौका देखकर वह गायब हो गया। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जब उन्हें अहसास हुआ कि कर्मी के खाते में एक साथ 286 महीने की सैलरी चली गई है तो उसने उस कर्मचारी से संपर्क किया और उसे पैसे लौटाने को कहा गया, कर्मी ने भी पैसे लौटाने की बात पर हामी तो भर दी पर मौका देखकर गायब हो गया। वह कंपनी से इस्तीफा देकर कहां चला गया, इस बात की किसी को कई खबर नहीं है।

खबरों के अनुसार चिली की कंपनी कोन्सोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस नाम की कंपनी ने अपने एक कर्मचारी के खाते में 5 लाख पेसो (चिली की मुद्रा) यानी करीब 43 हजार रुपए की जगह 16.43 करोड़ पेसो मतलब भारतीय रुपयों के अनुसार तकरीबन 1.42 करोड़ रुपए भेज दिया। कंपनी प्रबंधन ने जब अपना खाता चेक किया तब इस गलती के बारे पता चला।

मामला उजागर होने के बाद कंपनी ने उक्त कर्मचारी से बात की, कर्मी ने भी बैंक जाकर अतिरिक्त पैसे लौटाने की बात कही पर उसने ऐसा किया नहीं। कंपनी उस कर्मी का इंतजार करती रह गई पर पैसे के बदले उस कर्मी ने अपना इस्तीफा भेज दिया।
एक बार संपर्क टूटने के बाद जब दोबारा उस कर्मी से संपर्क हुआ तब भी कर्मी ने पैसे लौटाने की बात कही थी, पर आखिरकार उस कर्मचारी ने दो जून को अपना इस्तीफा भेज दिया।
अब इस मामले में कंपनी ने कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें