गोरखपुर: चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या, गांव में तनाव

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के गोरखपुर जनपद में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं वारदात के बाद बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना सहजनवां इलाके के डुमरी नेवास गांव के पास की है, जहां ईदगाह के पास पनिका मार्ग पर बेखौफ बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन फोर्स लगा दी गई है. गौरतलब है कि सहजनवां इलाके के पनिका के रहने वाले ज्वाला पांडेय के इकलौते बेटे धीरज पांडेय उर्फ गुड्डू शाम को किसी काम से डुमरी नेवास गांव के तरफ गए थे. पनिका मार्ग पर खड़े होकर वे साधन का इंतजार कर रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान डुमरी नेवास का रहने वाला एक युवक बाइक से आया और उसने धीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें दो गोली धीरज के पेट में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़े. गोली की आवाज सुनकर आसपास के के लोग उस तरफ दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

हत्या की सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए. मौके पर काफी अधिक संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई. लेकिन गांव में तनाव का माहौल है. हत्या मामले में एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल पर जाकर मौके का मुआयना किया. साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया है. एसएसपी का कहना है कि परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें