जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का लगातार सफाया किया जा रहा है। सेना के जवान दहशतदर्तों को उनकी सही जगह भेजने में लगे हुए है। दो दिन (17 नवंबर) पहले जहां कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में पांच आतंकियों ठिकाने लगाया था। वहीं शनिवार को आज एक बार फिर कुलगाम में एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक अभी भी सुरक्षा बलों का मौके पर ऑपरेशन जारी है।
जम्मू और कश्मीर पुलिस ने एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया कि कुलगाम के अशमुजी इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मौके पर पुलिस और सुरक्षा बल मौजूद है। सेना की ओर से की गई कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी को मार दिया गया है। पूरे इलाके को घेरा हुआ है और मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है।
खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों की घेराबंद कर दी थी। जिसके बाद बौखलाए आतंकियों ने जवानों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, फिर जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को मार डाला। अभी भी मुठभेड़ जारी है। इससे पहले कुलगाम में सुरक्षाबलों को ने पांच आतंकियों को मार गिराया था, जिसमें से एक की पहचान आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर के रूप में हुई थी।









