जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके पंथा चौक में गुरुवार की आधी रात बाद मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में चार जवान घायल हो गए। इनमें तीन पुलिसकर्मी व एक सीआरपीएफ जवान शामिल हैं। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है। सुहैल जेवान आतंकी हमले में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि जेवान हमले में
पुलिस ने बताया कि गोमांदर मोहल्ला में कुछ संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम मौके पर गई थी। जिस दौरान टीम संदिग्ध मकान में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी तो मकान के अंदर से अचानक भारी फायरिंग हुई। शुरूआती फायरिंग में चार जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस बीच अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर बुलाया गया। देर रात तक मुठभेड़ जारी रही। शामिल सभी आतंकवादी मारे गए हैं।









