टेलिकॉम ऑपरेटर जियो ने अपना नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 2,999 रुपये में आता है। बता दें कि पिछले साल दिसंबर 2021 में जियो ने अपने प्री-पेड प्लान की कीमत में इजाफा किया था। इसके बाद यह जियो की तरफ से लॉन्च दूसरा प्लान है, जिसे 2999 रुपये में पेश किया गया है। इससे पहले जियो ने 666 रुपये में पहला प्री-पेड प्लान पेश किया जियो का नया प्री-पेड प्लान 2,999 रुपये में आएगा। इस प्लान में डेली 2.5GB डेटा मिलेगा। साथ ही फोन में रोजाना 100SMS दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधात 365 दिनों की है। अगर इस रिचार्ज प्लान को से रिचार्ज कराने पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। जियो प्री-पेड प्लान के रिचार्ज पर के महा कैशबैक ऑफर पर 20 फीसदी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कैशबैक ऑफर को जियोमार्ट वॉलेट पर क्रेडिट किया किया जाएगा। जिसकी मदद से नए प्री-पेड प्लान को रिचार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा 2,999 रुपये वाले प्री-पेड रिचार्ज प्लान पर चार जियो एप्लीकेशन का सब्क्रिप्शन दिया जाता है।। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान में वीकेंड डेा रोलओवर की सुविधा मिलती है।









