जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
  • आजादी का अमृत महोत्सव के चलते लोगों को किया गया जागरूक

बछरावां/रायबरेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विकासखंड बछरावां के ग्राम पंचायत समोधा के अंतर्गत गजियापुर, कुर्री सिधौली में ग्रामीणों के साथ एक विधिक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया और साथ ही साथ ग्रामीणों को पर्चे वितरित किए। आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य किया गया इस अवसर पर सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा लोगों को दी जाने वाली कानूनी सहायता के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों को पर्चे वितरित करते हुए उन्हें यह जानकारी दी गई कि यह कोई भी व्यक्ति अपनी किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित है तो हमारी लीगल एड क्लीनिक जिला परिषद मार्केट बचावा या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय सचिव महोदय को एक साधारण से प्रार्थना पत्र लिखकर उस के माध्यम से अपनी समस्याओं को निराकरण हेतु सहायता प्राप्त किया जा सकता है इस अवसर पर प्राविधिक स्वयंसेवक अशोक कुमार, दुष्यंत कुमार, रामकुमार, जालपा प्रसाद, ज्योति वर्मा एवं प्राविधिक स्वयंसेवक बृजपाल के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में विशेष रुप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम संपन्न कराया गया उक्त कार्यक्रम ‌का आयोजन बानी जनपद न्यायाधीश वह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्राधिकरण के सचिव श्री सुमित कुमार जी के दिशा निर्देशन में कराया गया आख्या अवलोकनार्थ सेवा में सादर प्रेषित

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें