जेल में बंद मुख्तार से मुलाकात के बाद ओपी राजभर बोले- वो जहां से भी चुनाव लड़ना चाहेंगे, हम देंगे टिकट

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से मुलाकात के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। राजभर ने कहा कि मुख्तार से उनका रिश्ता पुराना है, वो जहां से चुनाव लड़ना चाहेंगे, अपने टिकट पर लड़ाएंगे। राजभर ने कहा कि बीजेपी सरकार खुद कहती है कि मुकदमा दर्ज होना और अदालत से सजा का ऐलान होना दोनों अलग-अलग बातें हैं। कोर्ट जब तक सजा का ऐलान ना कर दे, तब तक किसी को अपराधी नहीं मान सकते। सरकार ने लखीमपुर की घटना, बलिया में हत्या, हाथरस रेप पर ऐसा ही बयान दिया है। मैं बीजेपी की सरकार मे मंत्री था, तब भी मैं कई बार मुख्तार अंसारी से मिला था।

सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर माफिया मुख्तार अंसारी से मिलने बांदा जेल पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास व उमर भी थे। ओपी राजभर ने इस दौरान बांदा में उनकी गाड़ियों की चेकिंग को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मऊ की रैली के बाद सरकार बैखलाहट में है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उनकी हत्या करवाना चाहती है। यही वजह है कि खिसियाहट में उनकी गाड़ियों की चेकिंग करवाई की गई।

ओपी राजभर ने साफ कर दिया कि वे अपनी पार्टी से मुख्तार अंसारी को चुनाव लड़वाएंगे। बता दें, सुभासपा के समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान करने के बाद यूपी की सियासत में यह बड़ी हलचल है। मुख्तार के भाई सिगबतुल्लाह अंसारी पहले ही सपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मुख्तार को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें