जौनपुर : शाहगंज विधानसभा 365 में जन विश्वास यात्रा शनिवार को तीसरे दिन की यात्रा देर शाम शाहगंज नगर के शाहगंज पैलेश पर पहुँची । जहां पर नगर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने मालाओं से जम कर यात्रा का स्वगत किया । वही रात्रि विश्राम के बाद सुबह नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल उनके पुत्र व समजसेवी व कार्यकर्ता अनुराग जायसवाल पुत्रवधु भाजपा युवा नेत्री आंचल जायसवाल विधानसभा 365 शाहगंज , ने सभी अतिथियों वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं का विश्राम स्थल पर अंगवस्त्रम भेज कर उनका स्वागत किया । साथ ही सभी आभार व्यक्त करते हुये युवा भाजपा नेत्री आँचल जायसवाल ने कहा कि इस जन विश्वास यात्रा से निश्चित तौर पर बहुत ज्यादा ऊर्जा हमसब को मिली है ।इस ऐतेहासिक कार्य के लिए सभी भाजपा नेतृत्व सहित सभी आभार व्यक्त करही हूं ।
इस अवसर पर भाजपा के कैबनेट मंत्री उप्र धर्मवीर प्रजापति , भाजपा के प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता , कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, वर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल व भजपा युवा नेत्री आंचल जायसवाल व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने मीडिया से अपने विचार व्यक्त किया । इस अवसर यात्रा में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला मंत्री सुशील मिश्रा,काशी महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी अरुण रॉय , यात्रा प्रभारी जितेंद्र सिंह, शाहगंज मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू, महामंत्री चिंता हरण शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित शर्मा, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
रिपोर्ट: पठान अली













