देश धरोहरों में से एक ताजमहल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, ताजमहल का एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अब ताजमहल की सुरक्षा पर भी सवाल उठाने लगे हैं। बता दें कि वारयल वीडियों में बीड़ी और शराब की खाली बोतल मिली है। इससे स्मारक की सुरक्षा में सेंध बताया गया और जांच की मांग की गई। सीआईएसएफ ने मामले में लापरवाही बरतने की जांच शुरू की है। अभी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अफसर सवालों से भागते नजर आ रहे हैं। ताज के अंदर सख्त तलाशी के बाद ही पर्यटकों को प्रवेश मिलता है। इसके बावजूद भी बीड़ी और शराब अंदर कैसे पहुची।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ताजमहल के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ताज के रॉयल गेट वाले फोरकोर्ट में महिला बीड़ी पीती हुई नजर आ रही है। वहीं, दूसरे वीडियो में डस्टबिन में शराब की खाली बोतल पड़ी हुई है। एक बीड़ी का बंडल भी जमीन पर पड़ा हुआ दिख रहा है। ताज के सुरक्षा नियमों के अनुसार यह अंदर लेकर नहीं जा सकते हैं।
ताजमहल का ऐसी वीडियो वायरल होने से सीआईएसएफ में हड़कंप मच गया है। हालांकि रेड जोन की सुरक्षा प्रभारी सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल यादव ने बताया कि फिलहाल पहले वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही बीते एक महीने के वीडियो फुटेज तलाशे गए हैं, जिनमें ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। यह पुराना वीडियो भी हो सकता है। अभी यह जांच के बाद ही तय हो पाएगा। लेकिन फिर भी सीसीवी देखने के साथ सभी स्तर पर पूछताछ और जांच हो रही है। यदि किसी तरह की लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्यवाही होगी।
सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि दोनों प्रवेश द्वार में अच्छे से जांच के बाद ही एंट्री दी जाती है। यदि ऐसा हो तो शराब की बोतल अंदर आई कैसे। इससे तो खुद सुरक्षा कर्मियों पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि फिलहाल अधिकारी किसी भी सवाल का जवाब देने से कट रहे हैं। सीआईएसएफ कर्मी राघवेंद्र के अनुसार ताजमहल के अंदर खाने का सामान, गुटखा, तम्बाकू, शराब आदि सामान ले जाने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा ज्वलनशील पदार्थ, यहां तक माचिस की तीली भी प्रतिबंधित है। पर्यटक सिर्फ पानी की बोतल अपने साथ ले जा सकते हैं।









