Sultanpur News: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव का शिक्षक संघ ने किया स्वागत, समस्याओं के निराकरण पर हुई चर्चा !

Facebook
X
WhatsApp

Sultanpur News: जिला सुल्तानपुर के विकासखंड कुड़वार के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई कुड़वार के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष निज़ाम खान के नेतृत्व में बुके भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंटकर शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने शिक्षक संगठन एवं शिक्षकों से आग्रह किया कि जिस उद्देश्य से हम सभी सेवा कर रहे हैं, उसके अनुरूप विद्यालयों का नियमित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं के निराकरण का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष निज़ाम खान ने खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष चल रही पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी (TET) एवं नॉन-टीईटी शिक्षकों के संबंध में स्थिति स्पष्ट किए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि शासन से वर्तमान में प्राप्त निर्देशों के अनुरूप ही सूचनाएं संकलित की जा रही हैं।

उन्होंने शिक्षकों एवं संगठन के साथ सकारात्मक समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने भी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर सहयोग का भरोसा जताया।

इस मौके पर शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक सह-संरक्षक फैज उल्लाह अंसारी, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, लईक अहमद एवं रूप नारायण बौद्ध, कोषाध्यक्ष मुहम्मद मुजतबा अंसारी, लेखाकार रमन तिवारी, चित्र सेन राय, संगठन मंत्री राजमणि यादव, प्रवक्ता हरिश्चन्द्र यादव सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: श्रीनाथ शुक्ला, जिला संवाददाता, सुल्तानपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें